मनोज डोगरा को चिंतपूर्णी लोअर मंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

उपमंडल बंगाणा के तलमेहड़ा गांव निवासी मनोज डोगरा को भाजपा चिंतपूर्णी लोअर मंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। डोगरा ने कहा कि यह जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व ने दी है, जिसे वह निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे।

अपनी नियुक्ति पर मनोज डोगरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव विंदल, सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, ऊना जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास, पूर्व अध्यक्ष बलवीर सिंह, विधायक सिंह सत्ती, वीरेन्द्र कंवर, सह प्रभारी सुमित शर्मा, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, लोअर मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा, अपर मंडल अध्यक्ष क्रिपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी, महामंत्री कुलदीप ठाकुर, प्रवक्ता महेश मैहता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जयदेव खट्टा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, शंभु गोस्वामी, बशीर खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

गरिमा बनाए रखने और सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। डोगरा ने कहा कि मंडल भाजपा का एक प्रमुख संगठन है, जो हमेशा भाजपा के कार्यक्रमों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।